Breaking NewsInternationalJAMMU & KASHMIR

PM मोदी के लेह दौरे से चीन को लगी मिर्ची, कहा- सीमा पर हालात न बि’गाड़े कोई देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक लेह पहुंचने से हर कोई हैरान है. चीन को भी इस दौरे से कड़ा संदेश पहुंचा है और इस बीच अब चीनी विदेश मंत्रालय ने इस दौरे पर बयान दिया है. चीन का कहना है कि कोई भी पक्ष कुछ भी ऐसा ना करे, जिसे माहौल खराब हो.

रोजाना होने वाली ब्रीफिंग में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि भारत और चीन लगातार सैन्य और डिप्लोमेटिक बातचीत के जरिए बॉर्डर पर जारी तनाव को कम करने में लगे हुए हैं. ऐसे में किसी भी पार्टी को कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहिए, जिससे बॉर्डर पर तनाव पैदा हो.

चीन का यह बयान तब आया है जब पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार सुबह लेह-लद्दाख और आगे के स्थानों का दौरा किया. प्रधानमंत्री मोदी ने यह दौरा हिंसक संघर्ष के बमुश्किल 18 दिन बाद किया है.

पीएम मोदी अलसुबह लद्दाख पहुंचे. समुद्र तल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित एक दुर्गम इलाके नीमू में उन्हें सेना, वायु सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर सारी जानकारियां दी गईं. यह इलाका सिंधु के तट पर जांस्कर रेंज से घिरा हुआ है.

पूरी दुनिया को बड़ा संदेश

असल में, पीएम मोदी के इस सरप्राइज विजिट से चीन समेत पूरी दुनिया को बड़ा संदेश मिला है. डिफेंस एक्सपर्ट्स की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी ने लेह जाकर बड़ा कदम उठाया है और चीन को संदेश दे दिया है कि हम पीछे हटने वाले नहीं हैं.

रिटायर मेजर जनरल एके सिवाच ने ‘आजतक’ से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से चीन को साफ मैसेज मिल गया है कि हम पीछे नहीं हटेंगे. अगर चीनी सैनिक एलएसी पर डटे रहेंगे तो हमारे सैनिक भी एलएसी पर डटे रहेंगे. हम किसी भी मामले में समझौता नहीं करेंगे.

रक्षा विशेषज्ञ रिटायर ब्रिगेडियर विक्रम दत्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के लेह दौरे से फ्रंटलाइन पर तैनात सेना का मनोबल बढ़ गया है. पीएम मोदी का सेना से लगाव काफी अच्छा है. इससे सेना के जवानों और अधिकारियों को पूरी ताकत, मनोबल और यथाशक्ति मिलेगी, जिससे वह एलएसी पर चीन का डटकर मुकाबला कर सके.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.