कोई भी समस्या हो, तुंरत जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर करें सम्पर्क: उपायुक्त
बोकारो उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने कार्यालय कक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्या उपायुक्त महोदय के समक्ष रखा गया, जिनका त्वरित समाधान किया गया।
■ उपायुक्त के निदेश पर डीएसओ ने तत्काल नया राशन कार्ड बनाकर लाभुक को हस्तगत किया-
जनता मिलन कार्यक्रम में आज दिव्यांग श्री संजय कुमार सिंह ने नया राशन कार्ड बनाने से सम्बन्धित आवेदन दिया। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा कि मेरी पत्नी श्रीमती आरती देवी भी दिव्यांग है तथा वे निर्धन है। इनकी परेशानी को देखते हुए उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने तत्काल नया राशन कार्ड निर्गत करने का निदेश जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सादात अनवर को दिया। उनके निदेश पर तत्काल नया राशन कार्ड बनाकर फरियादी को हस्तगत करा दिया गया।

■ कोई भी समस्या हो तो तुंरत जिला प्रशासन का हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करें-*
जनता मिलन में पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग से सम्बन्धित आदि समस्याओं का निष्पादन हेतु उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को अग्रसर करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन करने का निदेश दिया। साथ ही साथ कई फरियादियों की समस्याओं का समाधान उपायुक्त ने स्वयं पदाधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से बात कर समाधान किया। उन्होंने आगे कहा कि जिन व्यक्तियों को किसी तरह का कोई भी समस्या हो तो तुंरत जिला प्रशासन का हेल्पलाइन नंबर 06542-222111 पर सम्पर्क किया जा सकता है।



Leave a Reply