BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: दु’ष्कर्म पी’ड़िता की आत्मह’त्या के 12 घंटे बाद दर्ज हुई FIR, मामले में आठ नामजद, थानेदार के खि’लाफ जांच शुरू…

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा में रे’प पी’ड़िता की खुदकु’शी के 12 घंटे बाद एएसपी पूर्वी ने ऑन-स्पॉट एफआईआर दर्ज की। इसमें मुख्य आरोपित व उसके परिवार के सात सदस्यों को आरोपित किया। वहीं, इस पूरे प्रकरण में थानेदार की भूमिका की जांच का निर्देश दिया है। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने श’व को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर श’व को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। बुधवार की सुबह मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्ट’म कराया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।

मृ’तका के पिता के आवेदन के आलोक में एएसपी पूर्वी अमितेश कुमार ने मौके पर ही केस दर्ज किया। आवेदन में थानाध्यक्ष पर पी’ड़िता को खुदकु:शी के लिए उकसाने का आरो’प भी लगाया गया है। पिता ने कहा है कि उनकी बेटी ने थानेदार के ढुलमुल रवैये से दुखी होकर खुदकु’शी की है। थानाध्यक्ष पर और भी आरोप लगे हैं, लेकिन एफआईआर बुक में थानाध्यक्ष को आ’रोप से फिलहाल मुक्त रखा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खि’लाफ का’र्रवाई संभव हो सकेगी।

रेलवे में कार्यरत है मुख्य आ’रोपित :
मुख्य आरो’पित रेलवे में नौकरी करता है। उसकी गिर’फ्तारी के लिए पुलिस वारंट भी ले चुकी है, लेकिन वह बीते फरवरी से ही छुट्टी पर है। इसके लिए रेलवे से भी संपर्क किया जा रहा है। बताया जाता है कि वह बरौनी-कटिहार रेलखंड के किसी स्टेशन पर कार्यरत है। छुट्टी पर होने की वजह से उसकी सही लोकेशन नहीं मिल रही है।

दो’षी मिलने पर नपेंगे थानेदार :
एएसपी पूर्वी ने बताया कि थानेदार सिकंदर कुमार की भूमिका कैसी थी और क्या उन्होंने कॉल करने पर पी’ड़िता व उसके परिजन के साथ गलत ढंग से बात की और कॉल काट दी थी, इसकी वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जा रही है। वरीय पुलिस पदाधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। दो’षी मिलने पर विभागीय के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी।



12 घंटे तक जमे रहे ग्रामीण :
मंगलवार की दोपहर तीन बजे अपने कमरे में रे’प पीड़िता ने दुपट्टा का फं’दा डालकर खुदकु’शी कर ली थी। इसके बाद से आरो’पितों की गिर’फ्तारी व थानेदार पर कार्र’वाई की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण रात के तीन बजे तक अड़े रहे। रात करीब दो बजे एएसपी पूर्वी के पहुंचने और ऑनस्पॉट एफआईआर करने के बाद सभी शांत हुए।



शादी का झांसा देकर यौन शोष’ण:
मृ’तका के परिजनों का आ’रोप है कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झां’सा देकर युवती का यौ’न शोषण किया। जब युवती गर्भवती हुई और शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो युवक ने धोखा देकर ग’र्भपात करा दिया। इस बीच युवक की रेलवे में नौकरी लग गई। इसके बाद युवती ने कटरा थाने में छह फरवरी 2020 को मुख्य आ’रोपित समेत नौ के खि’लाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

मुख्य आ’रोपित व उसके परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ एफआईआर द’र्ज की गई है। थानेदार के खिलाफ एफआईआर नहीं हुई है। उनके खि’लाफ जांच कराई जा रही है। मुख्य आरोपित अपनी ड्यूटी से बीते फरवरी से छुट्टी पर है। पुलिस जल्द गि:रफ्तार करेगी।
-अमितेश कुमार, एएसपी पूर्वी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.