BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#मुजफ्फरपुर: भगवानपुर ओवरब्रिज से संबंधित सर्विस लेन का कार्य अगले सप्ताह से होगा शुरू, चल रही यह तैयारी

भगवानपुर ओवरब्रिज से संबंधित सॢवस लेन का कार्य अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। एसडीओ पूर्वी व परियोजना निदेशक एनएचएआइ स्थल निरीक्षण कर कार्ययोजना शीघ्र उपलब्ध कराएं। उक्त निर्देश डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक में दिया।

कार्य योजना बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश

उन्होंने एनएच-77 हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाइपास को लेकर शुरू किए गए कार्यो की भी समीक्षा की। जिसमें परियोजना निदेशक एनएचएआइ द्वारा बताया गया कि कार्य लगातार जारी है। इस पर डीएम ने अगले एक माह का कार्य योजना बनाकर उपलब्ध कराने को कहा है। राणीसती मंदिर, सिकंदरपुर स्टेडियम और सिकंदरपुर मन होते हुए मरीन ड्राइव के रास्ते पुलिस लाइन की ओर जाने वाली सड़क में 50 मीटर के पैच पर वि’वाद के कारण हर दिन जाम की समस्या होती है।

वार्ता कर सम”स्या का समाधान कराने को कहा

इस पर डीएम ने अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी को निर्देश दिया कि इसकी समीक्षा कर शीघ्र प्रतिवेदन दें। उन्होंने कहा कि 50 मीटर पर पैच का जो विवाद है उसका समाधान पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा, ताकि आम लोगों के लिए आवागमन सुगम हो सके। कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल संख्या एक द्वारा बताया गया कि मोतीपुर- बरूराज पथ के मौजा चार में भू-अर्जन लंबित होने के कारण परियोजना का कार्य बाधित है। डीएम ने इसका निराकरण का आदेश दिया। बसघट्टा पुल के लिए लीज पर जमीन लेने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी। लेकिन भुगतान के समय रैयतों में असहमति हो गई। इस कारण कार्य लंबित है। इस पर जिला भू-अर्जन अधिकारी को भूधारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने को कहा है।

स’मस्या का निराकरण करने का निर्देश

आथर पुल से संबंधित 150 मीटर में संपर्क पथ निर्माण हेतु समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इस पर डीएम ने स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाते हुए समस्या का निराकरण करने का निर्देश दिया। बुडको द्वारा शहर के गंदे जल को उपचारित कर छोडऩे हेतु तीन स्थानों पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना की भी डीएम ने समीक्षा की। डीएम ने बुडको के कार्यपालक अभियंता को कार्यों को गंभीरता से लेते हुए ससमय निष्पादन करने को कहा है। बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी व डीपीआरओ समेत अन्य उपस्थित थे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.