बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद नेपोटिज़्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम जनता तक नेपोटिज्म को लेकर बात कर रहे हैं। कई फिल्मी स्टार ने खुलकर इसपर बात की है तो यूजर्स ने स्टार किड्स को ट्रोल करना और उन्हें अनफॉलो करना शुरू कर दिया है। इसी बीच, सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति भी नेपोटिज़्म की लड़ाई में आ गए हैं। विशाल कीर्ति ने परिवारवाद को लेकर नेपीमीटर लॉन्च किया है।
विशाल का कहना है कि इससे बॉलीवुड में जारी नेपोटिज्म से लड़ने में मदद मिलेगी। विशाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और बताया है कि यह उनके भाई मयूरेश कृष्णा ने यह बनाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे भाई मयुरेश कृष्णा द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की याद में बनाया गया।’ बताया जा रहा है कि यह फिल्म से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवा देगा और नेपोटिज़्म के आधार पर रेटिंग करेगा।

वहीं, नेपोमीटर के ट्वीट हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, यह जल्द आने वाला है। नेपोमीटर बॉलीवुड फिल्मों की नेपोटिज़्म के आधार पर रेट करेगा। ट्वीट में लिखा है, ‘बॉलीवुड में नेपोटिज्म से सूचना के साथ लड़ें। हम नेपोटिज़्म और स्वतंत्र फिल्म की क्रू पर आधारित रेटिंग प्रदान करेंगे। अगर नेपोमीटर अधिक रहा तो यह समय है बॉलीवुड में जारी नेपोटिज्म का बहि’ष्कार करने का।’
बता दें कि एक्टर के निधन के बाद लोग नेपोटिज्म पर काफी बात कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने स्टार किड्स की फिल्म बहिष्कार करने की मांग की है और सोशल मीडिया लगातार इससे जुड़े हैशटैग ट्रेंड भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर पर कथित तौर पर फां’सी लगाकर जान दे दी थी। वहीं, कई स्टार्स और राजनेता इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और उनका कहना है कि यह म’र्डर भी हो सकता है ऐसे में सच सामने आना जरूरी है।




Leave a Reply