Breaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार में आज और कल भारी बारिश-वज्रपात का अ’लर्ट…

बिहार में मौसम विभाग ने जुलाई के शुरूआत में भी भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट किया है। वहीं मंगलवार को वज्रपात से प्रदेश में फिर 11 लोगों की मौत हो गई। सारण में पांच, पटना में दो, नवादा में दो, लखीसराय व जमुई में एक-एक व्यक्तियों की वज्रपात से मौत हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दो जुलाई तक मनसून की बारिश जारी रहेगी। विभाग के मुताबिक बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

भागलपुर में भी आज और कल होगी बारिश

भागलपुर जिले में भी बुधवार व गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना है। बीएयू मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 से 3 जुलाई के बीच जिले में 2 मिमी तक वर्षा होने की संभावना है और 4 से 5 जुलाई के बीच 90 मिमी तक वर्षा होने की संभावना है। बुधवार से भागलपुर में काले घने बादल छाये रहेंगे और यहां 1 से 5 जुलाई के बीच दक्षिणी पूर्वी एवं पूर्वी हवा 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक चल सकती है।

मुजफ्फरपुर के लिए भी अलर्ट जारी

उत्तर बिहार में भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है खासकर मुजफ्फरपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को भी जिले में बारिश होती रही।

बिहार में कुछ दिनों पहले भी वज्रपात से कई लोगों की जान चली गई थी। इसे लेकर लोगों से अपील की जाती है कि बारिश के दौरान घर से बाहर ना निकलें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.