SITAMARHI-जल जीवन हरियाली अभियान का के तहत चल रही योजनाओं का जिलाधिकारी ने किया समीक्षा।.योजनाओ को ससमय पूरी गुणवत्ता के साथ करे पूर्ण– जिलाधिकारी ._सोख्ता निर्माण के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी ने समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जल जीवन हरियाली के तहत जिले में चल रही योजनाओं का प्रखंडवार समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी प्रोग्राम अधिकारियों मनरेगा को निर्देश दिया कि जल जीवन हरियाली अभियान के तहत ली गई सभी योजनाओं को ससमय पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें ।उन्होंने अधिक से अधिक सोखता निर्माण करने का निर्देश दिया ,और कहा कि दिए गए लक्ष्य का शत प्रतिशत सोख्ता का निर्माण सुनिश्चित करे।समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि जिले में 470 के विरुद्ध 358 पइन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। चापाकल के नजदीक 7276 सोख्ता निर्माण के लक्ष्य के विरुद्ध 5725 सोख्ता का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।पचासी कुआं के किनारे सोख्ता का निर्माण किया गया है ।पांच चेक डैम निर्माण के लक्ष्य के विरुद्ध चार का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। 536 खेत पोखरी के निर्माण के विरुद्ध 319 का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। 3 पौधशाला नर्सरी का भी निर्माण किया गया है ।सरकारी भवनों पर जल संचयन हेतु 320 रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं। जिले में 14 भवन सौर ऊर्जा युक्त बनाए गए हैं। जिले में 297 अतिक्रमित जलसंरचनाओं में से 123 को अतिक्रमण मुक्त किया गया है ।लघु सिंचाई विभाग द्वारा चार बियर का निर्माण किया जाना है जिसमें दो का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है ।कृषि विभाग द्वारा 15136 एकड़ भूमि में ड्रिप इरिगेशन का कार्य किया गया है।समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि सूप्पी के प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा द्वारा सोख्ता निर्माण के कार्य में काफी शिथिलता बरती गई है ,डीएम ने गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। वर्तमान में जिले में 829 सार्वजनिक तालाब हैं वही 316 निजी तालाब हैं। 271 एक एकड़ से बड़ा सार्वजनिक तालाब है वही 558 एक एकड़ से छोटा सार्वजनिक तालाब है । उक्त बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार,एडीएम मुकेश कुमार,निदेशक डीआरडीए मुमुक्ष चौधरी,डीपीआरओ परिमल कुमार सहित सभी प्रोग्राम अधिकारी मनरेगा आदि उपस्थित थे।

जल-जमाव वाले क्षेत्र,नदी के किनारे नही जाए और अपने बच्चों को भी नही जाने दे।वर्षा पात के समय अनावश्यक घर से बाहर नही निकले।किसी भी सहायता एवम सूचना के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06226-250316 पर सम्पर्क करें।सजग रहे,सतर्क रहें,मास्क पहनकर ही बाहर निकले,सदैव सामाजिक दूरी का पालन करे,किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल में सम्पर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करे। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते है।




Leave a Reply