BIHARBreaking NewsPURNIASTATE

#PURNIA: नाव पर सवार होकर दूल्हा गया शादी करने, बाढ़ के कारण सड़क डूबी

पूर्णिया में एक अनोखी शादी देखने को मिली है. जिसमें एक दूल्हा शादी करने के लिए नाव पर सवार होकर पहुंचा है. यह मामला पूर्णिया के कबैया की है. जहां शादी करने घर से निकले दूल्हे को मज़बूरी में नाव का सहारा लेना पड़ा. दरअसल, सड़क डूबने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई.

सड़क नहीं रहने के कारण दूल्हे को अपने घर से मुख्य सड़क में खड़ी गाड़ी तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा. शेरवानी और पगड़ी पहने दूल्हा नाव में सवार होकर इस साल की बाढ़ में शादी रचाने निकले. बायसी के कबैया में नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण पानी अब खतरे के निशान के ऊपर है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.