सोपोर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतं’कियों ने हम’ला किया है। ह’मले में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए हैं, एक नागरिक भी इस हम’ले में घा’यल हुआ है। सभी घा’यलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस बीच एक 3 साल के बच्चे की तस्वीर सामने आई है, जिसे भारतीय जवान अपनी गोद में लिए हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक ये वही बच्चा है जिसके दादा की इस आ’तंकी ह’मले में मौ’त हुई है। बच्चा इतना मासूम है कि उसको कुछ समझ में ही नहीं आया। इस हमले के दौरान बच्चे की जान तो बच गई लेकिन उसके दादा इस दुनिया में नहीं रहे।
वायरल हो रही तस्वीरों में मासूम अपने दादा के शव पर बैठकर खेलने लगा। शायद उसे भी नहीं पता था कि उसके दादा को कायर आ’तंकियों ने मौ’त की नींद सुला दिया है। गो’लियों की तड़’तड़ाहट से बेहद ड’रा हुआ बच्चा बस जोर-जोर रोया जा रहा है।

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे को सीआरपीएफ की गाड़ी में बैठे हुए रोते देखा जा सकता है। उसके हाथ में बिस्कुट की पैकेट भी देखी जा सकती है। आ’तंकियों की गो’लीबारी के दौरान आई यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
जवानों ने बहादुरी के साथ इस बच्चे की जान बचाई। ये भारतीय सेना के जवानों का ही हौसला है, नहीं तो आज इस आतंकी हमले में इस मासूम को भी नुकसान पहुंचता। जवानों ने अपनी जान पर खेलकर देश के भविष्य को बचाया।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में जारी आतंकी विरोधी अभियानों में इस साल अब तक सुरक्षाबलों ने 110 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है। पिछले करीब 20 दिनों में सुरक्षाबलों ने करीब 36 आतंकियों को ढेर किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि ये आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। वे अब हताश हो कर निर्दोष लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।



Leave a Reply