मुंबई. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौ’त मामले का विरोध भी अलग-अलग धड़ों में बंट गयाहै। एक तरफ कुछ लोगों कह रहे हैं कि नेपोटिज्म से तंग आकर सुशांत ने सु’साइड किया। वहीं, बड़ी संख्या में उनके फैंस यह भी आ’रोप लगा रहे हैं कि सुशांत ने सु’साइड किया ही नहीं।आरोप है कि सुशांत सिंहकी ह’त्या हुई है। अब इस मामले में सीबीआई जांच की मांग होने लगी है।
शेखर सुमन ने की सीबीआई जांच की मांग तेज
अभिनेता शेखर सुमन ने भी इस मांग का समर्थन किया है। सुशांत सिंह की मौत के मामले की सीबीआई जांच को लेकर शेखर सुमन एक ऑनलाइन फोरम बनाने के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की तैयारी में हैं। वहीं आम लोगों ने ट्विटर पर सुशांत को न्याय दिलाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। देश के गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई जा रही है। ट्विटर पर टॉप 3 में #AmitShahDoJusticeForSSR ट्रेंड कर रहा है।

विकिपीडिया अपडेट होने पर बवाल
सोशल मीडिया पर लोगों का आरो’प है कि 14 जून की सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच ही सुशांत के विकिपीडिया पेज पर यह अपडेट कर दिया गया था कि उन्होंने सुसाइड कर लिया है। जबकि सुशांत के सुसाइड की खबर 14 जून को दोपहर 1 बजे के बाद बाहर आई। सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर वह आईपी एड्रेस भी शेयर कर रहे हैं। जिनके जरिए कथित तौर पर सुशांत की मौ’त वाली सुबह को ही उनका विकिपीडिया पेज अपडेट किया गया।




Leave a Reply