सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को गुजर गए थे. 34 साल की उम्र में उन्होंने सु’साइड कर लिया था. उनके दोस्त और परिवार के लोग अपने-अपने तरीके से सुशांत को याद कर रहे हैं और ट्रिब्यूट दे रहे हैं. उनके साथ ‘सोनचिड़िया’ में काम कर चुकीं भूमि पेडणेकर ने भी इसी तरह का एक फैसला लिया है. उन्होंने सुशांत की याद में 550 जरूरतमंद परिवारों को खाना खिलाने का संकल्प किया है. भूमि ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी. इसमें लिखा,
सुशांत सिंह राजपूत की प्यारी याद में
मेरे प्यारे दोस्त की याद में मैं आर्थिक रूप से कमजोर 550 परिवारों को ‘एक साथ फाउंडेशन’ के जरिए खाना मुहैया कराऊंगी. हमें सभी जरूरतमंद लोगों के लिए प्यार और सहानुभूति जतानी चाहिए. अब तो पहले से भी ज्यादा ऐसा करना चाहिए.

भूमि ने कहा था- तुम एक सितारे हो और हमेशा रहोगे भूमि ने सुशांत के निधन पर काफी अफसोस जाहिर किया था. उन्होंने ‘सोनचिड़िया’ की शूटिंग के दिनों की एक फोटो पोस्ट की थी. और लिखा था,
तु्म्हें शांति मिले मेरे दोस्त, सदमे में हूं और दिल टू’ट गया है. इस पर अभी भी भरोसा नहीं होता. तारों को तकते रहना और बिना रुके हमारा बातें करना. तुम्हें बाकियों के साथ ऊपर आसमान में चमकते हुए देखूंगी. क्योंकि मेरे प्यारे सुशांत सिंह राजपूत तुम हो और हमेशा एक सितारे रहोगे.




Leave a Reply