सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हे। यह फोटो महाराष्ट्र के नागपुर की है जहां सीजेआई हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार नजर आए।
जस्टिस बोबडे की जो फोटो वायरल हो रही है उसमें वह एक टी-शर्ट और स्नीकर्स पहनकर हार्ले डेविडसन सीवीओ 2020 (लिमिडेट एडिशन) पर दिख रहे हैं। इस दौरान उनके आसपास मौजूद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा और मास्कर पहन रखा है।
हार्ले डेविडसन सीवीओ 2020 की कीमत 51 लाख रुपये से अधिक है और इसमें लगभग 2000cc वी-ट्विन का इंजन है, जिसका वजन 400 किलोग्राम से अधिक है।

64 वर्षीय न्यायमूर्ति बोबडे अक्सर मोटरसाइकिल के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके है और कहा कि उनके पास भी रॉयल एनफील्ड की एक बुलेट थी। वायरल फोटो में जस्टिस बोबडे को बाइक पर बैठे हुए आप देख सकते हैं। उनके आसपास मौजूद लोगों ने मास्क पहना हुआ है हालांकि जस्टिस बोबडे ने मास्क नहीं पहना है।
सीजेआई बोबडे का पिछले साल हाई-एंड हार्ले डेविडसन बाइक चलाते हुए एक दुर्घटना में टखना टूट गया था। इस दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए अदालती कामकाज और सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की बैठकों से दूर रखा था।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हार्ले डेविडसन क्रूजर बाइक सीजेआई बोबडे की नहीं है।



Leave a Reply