कोरोना महामा’री में राशनकार्ड धारियों को राशन देने में आनाकानी करने लाभुकों को परे’शान करने के मामले जिला प्रशासन द्वारा सैकड़ो डीलर के लाइसेंस रद्द किए जाने के बावजूद भी कुछ डीलर अपने करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं और लगातार लाभुकों का शोषण करते आ रहे हैं।हालांकि जिलाधिकारी डॉ० चंद्रेशेखर का स’ख्त और कड़ा आदेश है कि किसी भी राशनकार्ड धारी लाभुकों को उनके उचित राशन नहीं देने वाले या राशन देने में टालमटोल करने वाले डीलर बख्से नहीं जाएंगे परन्तु इस आदेश से डीलर को कोई फर्क ही नहीं पर रहा है।ताजा मामला मोतीपुर प्रखंड के ठिकहां पंचायत से जहां के राशन कार्डधारी राशन से वंचित हो रहे हैं। लाभुकों ने राशन पाने के लिए बार-बार डीलर के यहाँ चक्कर लगा रहे है और एमओ को फोन भी कर रहे हैं। अंततः लाभुकों ने शनिवार को डीएम मुज़फ़्फ़रपुर को ज्ञापन सौंपा है।
आवेदन में बताया है कि 333 अंत्योदय कार्डधारक है। जिसमें से कुछ अनुसूचित जाति व अन्य कार्ड धारकों को राशन से वंचित किया गया और कई कार्ड को कैंसिल भी कर दिया गया। लाभुकों द्वारा वि’रोध करने व राशन देने को कहने पर डीलरों द्वारा स्पष्ट कहा जाता है कि आपलोगो को जहां जाना है जा सकते है। हमलोगों का कोई कुछ बिगर नही सकता है।पीड़ित लाभुकों ने आवेदन में यह भी उल्लेख है कि ये सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार उच्च पैरवी एवं दबंग प्रवृति के हैं जो इस कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में लाभुकों को राशन से वंचित रखा गया है।

इस विकट परिस्थिति में पी’ड़ित लाभुकों के साथ उपमुखिया पति हरि चन्द्र राम आए और उन्होंने बताया कि राशन से वंचित होने के कारण लॉक डाउन में उन लोगों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। राशन नहीं रहने के कारण घर में चूल्हा नहीं जल पा रहा है। ऐसी परिस्थिति में अनुमंडल पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी को जल्द ही का’र्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि लाभुकों को उनका राशन नहीं मिला तो आगे आंदोलन करना हमारी मजबूरी होगी।



Leave a Reply