BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR के इस्लामपुर में तीन घंटे गुल रही बिजली..

जिले में बिजली गुल की शिकायत आने के बाद भी बनाने में घंटों देरी लग रही है। इससे आम जनता परेशान हो रही है। शुक्रवार को इस्लामपुर रोड में दोपहर करीब ढाई बजे ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ गया। इस्लामपुर मोहल्ला निवासी रवि कुमार ने बताया कि लाइन कटते ही लोग बेचैन हो गए। विद्युत अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई। लेकिन, इसे ठीक होने में करीब तीन घंटे लग गए। शाम साढ़े पांच बजे फ्यूज ठीक किया जा सका। उसके बाद बिजली आई। शहर के मुख्य स्थान पर फ्यूज कॉल बनने में जब इतनी देरी लग रही है तो अन्य इलाकों का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। इधर सरैयागंज जेई से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने सवा घंटे बाद मैसेज मिलने की बात बताई। कहा कि सूचना मिलने पर आधे घंटे में उसे ठीक करा दिया गया।

इधर एसकेएमसीएच पावर स्टेशन का हाल और भी बुरा है। अहियापुर में सुबह 10 से लेकर दोपहर तीन बजे तक मेंटेनेंस को लेकर बिजली बंद की गई थी। लेकिन, भिखनपुर सहित कई मोहल्ले में शाम छह बजे तक बिजली नहीं मिल सकी। इसको लेकर लोग पानी के लिए तरस गए।

कुढ़नी रेलवे फीडर में 36 घंटे में बिजली बहाल : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड मुजफ्फरपुर द्वारा संचालित कुढ़नी प्रशाखा के रेलवे फीडर बिजली सेवा 36 घटे में बहाल हुई। रेलवे फीडर की बिजली 11 केवीए शॉर्ट सíकट से बाधित हो गई थी। जेई रवींद्र कुमार, एसडीओ सुजीत कुमार व एक्सक्यूटिव इंजीनियर छविंद्र सिंह के प्रयास से गांवों में बाधित बिजली आपूíत बहाल कराया। इसके लिए दिनेश झा,चंदन भास्कर, चंदन सिंह, अखिलेश तिवारी आदि ने अधिकारियों को बधाई दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.