BIHARBreaking NewsPATNASTATE

सुशांत सिंह राजपूत साल 2021 में करने वाले थे शादी, पिता ने अंकिता लोखंडे के बारे में कही ये बात…

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपने बेटे की मौ’त के बारे में बात की और कहा कि सुशांत सिंह साल 2021 में शादी करने करने वाले थे. उन्होंने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बारे में भी बात की. सुशांत सिंह ने 14 जून को आत्मयहत्या कर ली थी और वह मात्र 34 साल के थे. वह पिछले छह महीने से डि’प्रेशन में थे.

सुशांत सिंह के पिता ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि जब सुशांत छोटे थे, तब वह अपनी फीलिंग्स को उनके साथ शेयर करता था, लेकिन पिछले कई सालों से वह एकांत में रहने लगा था. उन्होंने कहा, ‘पहले तो सब बोलता था पर लास्ट में क्या हुआ, उसने बताया नहीं.’ केके सिंह ने सुशांत की शादी के प्लान के बारे में भी बताया.

उन्होंने कहा, ‘इस पर बात हुई थी, उसने बोला था कोरोना में तो नहीं, फिर उसके बाद एक फिल्म आ रही है, वो करलेंगे, उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं करेंगे. यही लास्ट बात हुई थी उसके साथ मेरी.’ हालांकि सुशांत के पिता ने लड़की के बारे में बताने से मना किया है. उन्होंने कहा,’हमने उससे कहा था कि वह अपनी पसंद की लड़की से शादी कर ले, जिसके साथ पूरा जीवन बिता सके.’

केके सिंह ने सुशांत सिंह की एक्स-गर्लफ्रेंड रही अंकिता के बारे में भी कहा कि वह सिर्फ मुंबई में ही नहीं, पटना में भी उनसे मिलने आईं थी. सुशांत सिंह और अंकिता की मुलाकात टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर मुलाकात हुई थी और दोनों ने छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया. सुशांत की मौत के बाद अंकिता उनके मुंबई वाले घर पर दिखाई दी थीं. वह सुशांत की लाइफ में इकलौती लड़की थीं जिन्हें उनके पिता जानते थे और वह रिया चक्रवर्ती के बारे में नहीं जानते थे. उन्होंने ये भी कहा कि वह कृति सेनन से भी मिले.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.