चीन के झिंजियांग इलाके में शुक्रवार सुबह काफी तेज भू’कंप के झ’टके महसूस किए गए हैं. सुबह करीब 5 बजे आए इन भूकंप के झ’टकों की तीव्रता 6.4 बताई जा रही है. चीनी मीडिया के अनुसार, ये झटके झिंजियांग इलाके के यूतियान क्षेत्र के पास आया है. अभी इस भूकंप से कितना नु’कसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं है.
ताजा जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. आपको बता दें कि यूतियान क्षेत्र नक्शे के हिसाब से भारत से कुछ ही दूरी पर स्थित है. हालांकि, भारत के इलाकों में भूकंप के इन झटकों का कोई असर नहीं है.
गौरतलब है कि झिंजियांग वो इलाका है, जहां चीन ने उइगर मुस्लिमों को बंदी बनाया हुआ है. जो लद्दाख क्षेत्र से कुछ दूरी पर पड़ता है जिस जगह अभी भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.
आपको बता दें कि इससे पहले बीते दिनों मैक्सिको में काफी तेज भूकंप आया था, तब उसकी तीव्रता सात से भी अधिक थी. मैक्सिको के भूकंप में 5 लोगों की मौत हो गई थी. लेकिन चिंता की बात ये थी कि अभी भी मैक्सिको और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी का खतरा बना हुई है. क्योंकि काफी लंबे वक्त के बाद इतना बड़ा भूकंप आया था.

पिछले कुछ दिनों में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में काफी अधिक मात्रा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भारत में ही पिछले दो महीने में दर्जनों बार भूकंप आ चुका है. दिल्ली से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं. हालांकि, गनीमत की बात ये है कि भारत में भूकंप की तीव्रता काफी कम रही है.
दो दिन पहले ही मिजोरम में एक दिन में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इन झटकों से कई मकानों में दरार आ गई थी तो लोगों की संपत्ति को नु’कसान भी हुआ था.
Input: Aajtak



Leave a Reply