BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

#SITAMARHI: गोयनका कॉलेज के प्राचार्य कक्ष का ताला नहीं खुला तो, आ’मरण अनशन करने की घोषणा…

सीतामढ़ी/24-06-20

गोयनका कॉलेज के प्राचार्य कक्ष का ताला नहीं खुला तो, आमरण अनशन करने की घोषणा
-गोयनका कॉलेज अस्मिता बचाओ छात्र मोर्चा, सीतामढ़ी के द्वारा एसआर के गोयनका कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रामनरेश पंडित के प्राचार्य कक्ष को कॉलेज के कुछ शिक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा विगत 1 महीने से बंद करने के खिलाफ कॉलेज में शांतिपूर्ण वार्ता कर शांति स्थापित करने के लिए छात्र मोर्चा का छठा दिन धरना जारी रहा। धरना की अध्यक्षता छात्र नेता मदन राम ने किया। संचालन मोर्चा के संयोजक मंडल सदस्य उमेश कुमार पासवान ने किया।
धरना को छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए अभिभावक फेकन मंडल ने कहा कि अंग्रेजी सरकार से भी अति संवेदनहीन सीतामढ़ी का जिला प्रशासन हो गया है। यहां कानून का राज समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय पटना के वाद संख्या सी डब्ल्यू जे सी 3022/20 बिना अंक 5-3-2020 तथा कुलपति के ज्ञापन बी/860 दिनांक 15 -03-2020 के आदेश तथा कुलसचिव के ज्ञापांक बी/841 दिनांक 17-06-2020 मैं डीएम एवं एसपी को गोयनका कॉलेज में न्यायालय के आदेश का लागू करवाने , प्राचार्य कक्ष का ताला खुलवाकर कालेज में शांति स्थापित करने के पत्र के बावजूद विगत 1 सप्ताह से छात्र मोर्चा द्वारा शिक्षाहीत, छात्र हित, एवं कॉलेज हित में प्राचार्य के साथ वार्ता कर कॉलेज की गरिमा को बचाने का भी अनुरोध बेअसर रहा।

उन्होंने जिला प्रशासन के डीएम, एसपी, एवं अनुमंडल पदाधिकारी सीतामढ़ी से मांग करते हुए कहा कि यदि 26 जून 2020 तक प्राचार्य कक्ष का ताला खोलकर प्राचार्य डॉक्टर रामनरेश पंडित को कार्य संचालन नहीं करने दिया गया, तो दिनांक 27 जून 2020 से कॉलेज परिसर अथवा अंबेडकर स्थल डुमरा पर आमरण अनशन करने की घोषणा की।
धरना में धनंजय साहनी, रजनीश यादव, नीरज मंडल, संजय पासवान, अरविंद राम, दीपक राज, राज कपूर सा ह, रामप्रवेश पासवान, चुन्नू कुमार, पिंटू ठाकुर, सुधीर चौरसिया, सरोज कुमार, आनंद झा, चंदन मुखिया, लाल किशोर बैठा, गयासुद्दीन अंसारी, शाहबाज अंसारी, रंजीत पाल, राज किशोर कुमार, दिनेश कापर, अख्तर मंसूरी, नीरज महतो, फेकन सा ह, शशि भूषण सिंह कुशवाहा, राम श्रेष्ठ पटेल, आकाश यादव, राजीव मंडल, विवेक मंडल, चंदन राउत, गोविन्द दास, कमल किशोर राम, सरवन पासवान, प्रमोद कुमार गुप्ता, श्याम कुमार राम, नंदू पासवान, वेद प्रकाश राम, सहित दर्जनों छात्र एवं अभिभावक धरना में उपस्थित थे।

संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र जानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.