BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: महज कुछ घंटों की बारिश ने खोला नगर निगम की पोल…

मुज़फ़्फ़रपुर : महज कुछ घंटों की बारिश ने खोला नगर निगम की पोल

अभय राज (मुज़फ़्फ़रपुर)

मुज़फ़्फ़रपुर में कुछ घंटों की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी है.नगर आयुक्त लगातार पानी निकासी के लिए प्रयत्नशील है.अपितु ज़मीनी हक़ीक़त सिफर ही है.बता दे कि पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.महज कुछ देर की बारिश से शहर के गली-मोहल्ले और बाजार डूब गए है.सड़क एवं नाले एक हो गए है.कई निचले इलाके टापू बन गए है. लोगों के घरों और दुकानों तक में पानी प्रवेश कर गया है.

आपको बता दे कि ज़िले के मोतीझील, कल्याणी, स्टेशन रोड, जवाहर लाल रोड, रघुवंश रोड, गोला बांध रोड, पंकज मार्केट रोड, चर्च रोड, मिठनपुरा रोड, केदारनाथ रोड, सूतापट्टी रोड समेत कई सड़कों पर जलजमाव से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है. इन इलाकों में दुकानदारों को भी भारी नुकसान हो रहा है. मोतीझील में दुकानें तो खुलीं, लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे.स्टेशन रोड में जलजमाव से यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है.

बेदम नालों से बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है.उनकी उड़ाही के बाद भी जमा पानी नहीं निकल पा रहा है.निगम पानी निकलने के लिए लड़ रहा है.बंद नालियों को खोलने के लिए सफाईकर्मी दिन-रात लगे हैं. अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद लगातार उड़ाही कार्य पर निगरानी रख रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.