Breaking NewsCelebritiesEntertainment

बड़ी खबर : बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने पटना में किया ऐलान, सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बनेगी फिल्म…

पटना. बिहारी ब्‍वॉय के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नि’,धन के बाद जहां पूरा बिहार आ’क्रोशित है, वहीं अब निर्माता सनोज मिश्र बॉलीवुड की चमकती दुनिया का सच बताने के लिए एक फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं. इसका नाम ‘सुशांत’ होगा, लेकिन यह फ़िल्म सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक नहीं होगी. यह फिल्म उन तमाम लोगों की कहानियों पर आधारित होगी, जिन्‍हें बॉलीवुड में उ’त्पीड़न का शि’कार होकर अनावश्यक कदम उठाने को मजबूर होना पड़ता है.

निर्माता सनोज मिश्र इससे पहले भी कई संवेदनशील विषयों पर फिल्म बना चुके हैं. फिल्‍म की शूटिंग मुंबई और बिहार में होगी. मुंबई से पटना सुशांत के परिवार से मिलने पहुंचे सनोज मिश्र ने उनके आवास पर जाकर पिता का द’र्द साझा किया और उन्हें सांत्वना दी थी. फिल्म को लेकर सनोज मिश्र ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामा’री के बीच बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का यूं जाना पूरे देश के लिए दुखद है.
सनोज ने कहा कि बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और पर्दे के आगे की चमकती दुनिया के पीछे का काला अंधेरे में न जाने कितने सुशांत सिंह राजपूत रोज ही ह’त्‍या या आत्‍मह’त्‍या के शि’कार होते हैं, क्‍योंकि वो बड़े स्‍टार या सेलिब्रिटी नहीं होते. इसलिए लोग उनकी कहानियां नहीं जान पाते. उन्‍होंने कहा कि सुशांत सिंह बहुत तेजी से बॉलीवुड सितारों के अग्रिम पंक्ति में खड़े होने के पास थे, लेकिन अचानक से उनका खुद आत्मह’त्या कर लेना बहुत ही दुखद है. इसके पीछे जो कारण है और बॉलीवुड का जो पुराना सिस्‍टम है, जिसे माफिया बाहरी देशों से ऑपरेट करते हैं. ऐसे लोगों के संगठन और गिरोह को बेनकाब करने के ‘सुशांत’ बनाई जा रही है.

फिल्‍म निर्माता ने कहा कि इसलिए वह यह फिल्‍म बनाना चाहते हैं, ताकि वो चेहरे बेनकाब हों जो अपना वर्चस्‍व कायम रखने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं. वे अपने एकाधिकार के लिए उत्‍पीड़न करते हैं. सनोज ने कहा कि ये फिल्म नये लोगों की दिक्‍कतों पर आधारित होगी. फिल्‍म के कलाकारों का चयन तेजी हो रहा है. सनोज मिश्र ने कहा कि अभी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग ही मुंबई से कोरोना महामारी में वापस लौट आये हैं ऐसे में यह सुनहरा मौका होगा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में सिनेमा इंडस्‍ट्री को डेवलप किया जा सके.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.