15 दिनों के अंदर अमृत पार्क फेज-5 को जिलावासियों को सुपुर्द : उपायुक्त
बोकारो : चास गरगा पुल के नजदीक निर्माणाधीन अमृत पार्क फेज-5 का निरीक्षण आज उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने विस्तारपूर्वक पार्क की साज सज्जा, खूबसूरती पर प्रकाश डालते रहे। उपायुक्त ने बताया कि 15 दिनों के अंदर अमृत पार्क को जिलावासियों को सुपुर्द किया जाएगा। इसके लिए बचे सहीह कार्य को तीव्रता से करने का निदेश कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल को दिया गया। अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा को निर्देश दिया कि काम में तेजी लाए ताकि जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए।
■ पार्क को खूबसूरती से सजाया जाए:
पार्क निरीक्षण के समय उपायुक्त ने कई बिंदुओं पर गंभीरता से अध्ययन कर कहा कि बनाये जा रहे अमृत पार्क को खूबसूरती से सजाया जाएगा ताकि अन्य जिला से लोग पहुंच मनोरम दृश्य का आनंद ले सके।
■ पार्क का मुख्य आकर्षक का केंद्र 35 फीट ऊँचाई वाला फवाला जिसका पानी तीन परतों में निचे गिरेगा:
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने बताया कि अमृत पार्क फेज-5 में 35 फीट का एक फाउंटेन का निर्माण किया जा रहा है जिस के ऊपर से पानी का टरबाइन कराया जाएगा। पार्क में कई प्रकार के झरना, एक से बढ़कर एक आर्किटेक किया गया है जो पार्क को अद्वितीय बनाती है। बैल गाड़ी से लकड़ी की ढुलाई कर रहे किसान द्वारा पहिये को कीचड़ में फंसने के बाद निकालने की दृश्य, मशरूम की लहलहाती खेती जैसा छतरी, बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन, कैंटीन तथा पार्क के बाहर ओपन जिम इसकी खूबसूरती है।

ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि 30 जून से पूर्व अमृत पार्क बनकर तैयार हो जाएगा ताकि हूल दिवस के दिन जनता को सुपुर्द किया जा सके।
■स्माइलिंग बोकारो का अपना थीम होगा:
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने बताया कि अमृत पार्क फेज-5 में अलग-अलग तरह के स्माइलिंग बोकारो का अपना थीम होगा जो बोकारो को वाकई बेमिसाल बनाएगा।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त श्री शशि प्रकाश झा, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह, चास नगर निगम के विशेष पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी चंदनकियारी श्री मनोज कुमार समेत निर्माण कार्य से जुड़ें सभी इकाइयों के प्रमुख उपस्थित थे।



Leave a Reply