BIHARBreaking NewsSTATE

#MUZAFFARPUR: भाकपा-माले ने चीन की सीमा पर शहीद सैनिकों के प्रति शोक- श्रद्धांजलि प्रकट कर सलामी दी

भाकपा-माले ने चीन की सीमा पर शहीद सैनिकों के प्रति शोक-श्रद्धांजलि प्रकट कर सलामी दी

भारत की सम्प्रभुता की रक्षा और शांति की गारंटी करे सरकार – माले

मुजफ्फरपुर।

भाकपा-माले के राष्ट्रीय आह्वान पर मुजफ्फरपुर कार्यालय सहित शहर व गांव-पंचायतों में कार्यकर्ताओं ने चीन की सीमा पर शहीद 20 सैनिकों के सम्मान में शोक व श्रद्धांजलि दिवस मनाया।  हरिसभा चौक स्थित जिला कार्यालय में दो मिनट का मौन रख कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि तथा सलामी दी गई। इस अवसर पर देश के गौरव व संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प भी लिया गया। बहादुर शहीद सैनिकों को सलाम, युद्ध नहीं शांति, देश की संप्रभुता की रक्षा तथा एलएसी पर शांति की गारंटी करने जैसे नारे भी लगाए गए। शोक- श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला सचिव कृष्णमोहन, खेमस जिला सचिव शत्रुघ्न सहनी, कार्यालय सचिव सकल ठाकुर, प्रो अरविंद कुमार डे, इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष आफताब आलम, रसोईया संघ के जिला सचिव परशुराम पाठक, मजदूर नेता अमोद पासवान,  आइसा के दीपक कुमार,अजय कुमार, सौरभ कुमार,पार्टी नगर कमेटी सदस्य विजय गुप्ता, राजकिशोर प्रसाद, मो.रिजवान, मुन्ना कुरैशी, मो.एजाज, कृषनाथ पासवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

माले जिला सचिव कृष्णमोहन ने शोक-श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए कहा कि 20 सैनिकों की शहादत पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और अपने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि के साथ सलामी दे रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गलवान घाटी व एलएसी संकट पर दिए गए बयान पूरी तरह भ्रामक है और पारदर्शिता का अभाव है। प्रधानमंत्री चीनी घुसपैठ से इनकार कर रहें हैं जबकि विदेश मंत्रालय ने चीनी घुसपैठ को स्वीकार किया था।

यदि  पीएम के अनुसार एलएसी पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं हुआ तो उन्हें देश को बताना चाहिए कि हमारे जवान क्यों और कहां मारे गए। इसके साथ ही चीन से सीमा विवाद को लेकर देश में किसी तरह का युद्धोन्माद भड़काना देश व जनता के हित में नहीं है। चीन से राजनीतिक-कुटनीतिक स्तर पर जीत हासिल करने की गंभीर नीति अपनाने की जरूरत है। युद्ध नहीं शांति और संप्रभुता की रक्षा की गारंटी होनी चाहिए।

अन्य क्षेत्रों में आयोजित शोक-श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी जिला सदस्य जितेन्द्र यादव, रामबालक सहनी, रामनंदन पासवान, वीरेन्द्र पासवान,मो.करीम, रामबली मेहता, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, सचिव राहुल कुमार सिंह, विकास कुमार, अजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व नौजवानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.