BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#BOKARO: हैसाबातु पंचायत के रहमत नगर को पूर्णत: तालाबंदी से किया गया मुक्त

हैसाबातु पंचायत के रहमत नगर को पूर्णत: तालाबंदी से मुक्त किया गया ॥

बोकारो : चास प्रखंड के हैसाबातु पंचायत के रहमत नगर अंतर्गत जिन क्षेत्रों को कंटेन्मेंट तथा बफर जोन के रूप में घोषित किया गया था अर्थात जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमित व्यक्तियों के निवास स्थान के चारो ओर पूर्णत: तालाबंदी किया गया था, जिसे उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने आदेश जारी कर कंटेन्मेंट तथा बफर जोन क्षेत्रों को मुक्त कर दिया है। ज्ञातव्य हो कि उक्त क्षेत्रों में निर्धारित समय सीमा के अंदर एक भी अन्य कोरोना पॉजिटिव नहीं मिलने के कारण एसओपी के आलोक में उक्त क्षेत्रों को पूर्णत: तालाबंदी से मुक्त कर दिया है।

साथ ही उपायुक्त ने कहा कि मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिर्वाय है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक घरों से बाहर नही निकले। बहुत जरूरी काम हो तो तब ही बाहर निकले। रहमत नगर से कोविड 19 पॉजिटिव व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस अपने अपने घर जा चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.