BIHARBreaking NewsSTATE

LAC पर शहीद सुनील के परिजनों से मिले खेसारी लाल यादव, हरसंभव मदद का दिया भरोसा…

PATNA : भारत चीन सीमा पर लद्दाख के गलवान घाटी में हुए हिं’सक झ’ड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए. इस घ’टना के बाद पूरे देश के लोगों में चीन के खिला’फ उबाल है. जगह जगह चीन के कार्रवाई का वि’रोध किया जा रहा है. कई जगहों पर लोग चीनी राष्ट्रपति के खि’लाफ आन्दोलन कर रहे हैं.

हालाँकि बताया जा रहा है की इस घटना में चीन के सैनिक भी मारे गए हैं. उधर लोग एलएसी पर शहीद जवानों की शहादत को सलाम कर रहे हैं. उनके सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है. वहीँ उनके परिजनों से मिलकर लोग उन्हें सांत्वना भी दे रहे हैं.

पटना से सटे बिहटा के रहनेवाले सुनील कुमार भी इस घटना में शहीद हो गए हैं. जिनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा है. आज भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव उनके घर पहुंचे.

जहाँ उन्होंने LAC पर शहीद सुनील कुमार के बच्चों और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. वहीँ उन्होंने परिजनों से हर कदम पर साथ खड़ा रहने की बात कही. उन्होंने कहा की हमलोग रील लाइफ के हीरो हैं. लेकिन सुनील कुमार रियल हीरो है. चीन को सबक सिखाने के लिए उन्होंने लोकल पर वोकल होने की बात कही.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.