BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

#SITAMARHI: दस और कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ी, अब तक कुल 131 कोरोना पॉजिटिव मामले आये सामने..

सीतामढ़ी:131 मामलों में 109 लोग पूरी तरह से स्वस्थ भी हुए अब एक्टिव केस हुआ 21 जिले में आज दस मामले कोरोना पॉजिटिव के पाए गए।एक मामला मेजरगंज एवम 9 मामले परसौनी में पाए गए है, जो सभी होम कोरेन्टीन में थे। सभी को कोविड हेल्थ सेन्टर में भेजा जा रहा है।वही अब तक स्वस्थ होकर लौटने वाले मरीजो की संख्या भी 109 हो गई है।

अब_जिले में 21 एक्टिव केस हो गए है। सभी का इलाज कोविड हेल्थ सेंटर सीतामढ़ी में चल रही है। गौरतलब हो कि जिले में अभी तक 131 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं जिसमें 109 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। एक ही मृत्यु हो गई है और एक्टिव केस 21 रह गई है।

डीएमअभिलाषा कुमारी शर्मा ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि लॉकडाउन फर्स्ट के तहत जब धीरे-धीरे लगभग सभी चीजें खुल गई हैं ऐसी स्थिति में हमें बेहद सावधान एवं सजग रहना है उन्होंने कहा कि जब भी घर से निकले मास्क पहनकर ही निकले।भीड़ भाड़ से बचें , 2 गज दूरी का अवश्य पालन करें तथा सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते रहे।

उन्होंने कहा कि अब जिले में ही Truenat मशीन के द्वारा जाँच शुरू हो गई है,जिससे जाँच की संख्या बढ़ी है,वही जाँच में समय भी काफी कम लग रहा है,जिससे अब समय पर इलाज भी शुरू करने में सहूलियत हो रही है। काफी संख्या में लोग सहजता के साथ ठीक भी हो रहे है। किसी को भी पैनिक होने की आवश्यता नही है,बलिक वेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है।

राम शरणागत मिश्र जानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.