BIHARBreaking NewsSTATE

सुशांत की मौ’त के पीछे 4 लोगों की गहरी साजिश, केस नहीं होने पर पप्पू यादव जाएंगे हाईकोर्ट…

PATNA : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सुसा’इड मिस्ट्री से अभी तक परदा नहीं उठ सका है। लेकिन सुशांत के फैन्स हो या फिर बिहार के तमाम राजनेता जो सुशांत की सुसाइड को हत्या बता रहे हैं। जन अधिकार पार्टी( लो.) के सुप्रीमो पप्पू यादव ने तो सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर सीबीआई जांच नहीं होती है तो वे इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।

पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गयी है। मा’रने वाले चार आदमी उसके घर में थे और साजिश रचने वाले चार लोग बाहर के थे। उन्होनें कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की ह’त्या की साजिश रचने के पीछे अब चार लोगों के नाम स्पष्ट तौर पर सामने आ गये हैं। उन्होनें कहा कि इसमें भट्ट,चोपड़ा,जौहर और  खान के नाम सामने आ रहे हैं जिन्होनें पूरी साजिश रची है। पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की डे’डबॉडी जहां मिली वहां  न कोई रस्सी था कोई टेबुल था कोई हड्डी टू’टी और न ही जीभ निकले, न आंख निकले ।ये पूरी तरह इशारा करता है कि सुशांत सिंह की ह’त्या की साजिश रची गयी है।

पप्पू यादव ने सरकार को आठ दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। उन्होनें कहा कि इन चार लोगों की जो बड़ी-बड़ी कंपनिया है उनके खि’लाफ अगर का’र्रवाई नहीं की गयी तो वे आठ दिनों के बाद इसके खि’लाफ हाईकोर्ट जाएंगे। और सभी दो’षियों के खि’लाफ केस करेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की ह’त्या के मामले में जिसका भी नाम सामने आ रही उनकी फिल्में बिहार में किसी भी कीमत पर चलने नहीं देंगे।

पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के घर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी जा रहे या फिर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद जा रहे हैं इससे कुछ नहीं होगा। उन्होनें कहा कि इस पूरे मामले में नीतीश सरकार को एक्शन लेते हुए महाराष्ट्र सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए। ताकि उनकी हत्या की साजिश के पीछे जो नकाबपोश बैठे हैं उनका चेहरा बेनकाब हो सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.