Breaking NewsNational

राहुल गांधी ने PM मोदी को आड़े हाथों लिया कहा- नरेंद्र मोदी असल में सरेंडर मोदी हैं

भारत चीन सीमा विवाद में LAC पर हुई हिंस’क झ’ड़प में  भारत के 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे. इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार हमलावर हैं.राहुल गांधी ने सैनिकों की शहादतों पर लगातार केंद्र सरकार पर सवाल खड़ा किया है.

राहुल गांधी ने रविवार को एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि’नरेंद्र मोदी असल में सरेंडर मोदी हैं.  राहुल गांधी ने मोदी को निशाने पर लेते हुए पूछा था कि अगर वह जमीन चीन की थी, जहां भारतीय जवान शहीद हुए तो हमारे सैनिकों को क्यों मा’रा गया? उन्हें कहां मा’रा गया?

आपको बता दें की इससे पहले गलवान में हुए हिंसक झड़प को लेकर राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वदलीय बैठक पर भी सवाल खड़ा किया था. पीएम मोदी ने कहा था न तो कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है और न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है. लद्दाख में हमारे 20 जांबाज शहीद हुए, लेकिन जिन्होंने भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखा था, उन्हें वो सबक सिखाकर गए.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने ट्वीट कर कहा कि सर्वदलीय बैठक के बाद से जो विवाद शुरू हुआ उससे मैं चिंतित हूं. ये वक्त एकजुटता दिखाने का है.वहीं तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव के ऑफिस की तरफ से भी ट्वीट की है जिसमें लिखा है कि ये वक्त राजनीति का नहीं, रणनीति का है. एक तरफ 20 जवानों के शहादत के बाद कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर निशाना साध रही है. वहीं, दूसरी तरफ अब YSR कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) जैसी पार्टियां प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नजर आ रही है.

Input: News 4nation

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.