BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#BOKARO: झामुमो बोकारो कमिटी ने शिबू सोरेन के राज्यसभा मे चुने जाने को लेकर मनाया जश्न

बोकारो : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को राज्य सभा चुनाव में जीत हासिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां दी और शिबू सोरेन की जीत को ऐतिहासिक बताया। बता दे की झारखंड में झामुमो की सरकार बनने और उनके बेटे हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब राज्यसभा पहुंचे हैं। सोरेन पहली बार 1998 के लोकसभा चुनाव में दुमका सीट से हारने के बाद राज्यसभा भेजे गए थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने शिबू को पराजित कर दिया था।

इसके बाद झामुमो ने अपने अध्यक्ष को राज्यसभा के माध्यम से संसद में भेजा। दूसरी बार भी लोकसभा चुनाव हारने के बाद ही शिबू राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इस मौक़े पर झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल माझी जी केंद्रीय सदस्य मनीष सिन्हा जी जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह संयुक्त सचिव राकेश सिन्हा जी चास नगर अध्यक्ष दीपू सिंह चास नगर सचिव विकास जी कोषाध्यक्ष सोनू सोनी चास नगर युवा अध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता कृष्ण कुमार सुखविंदर जी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदाधिकारी मौजूद थे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.