BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#PATNA में सलमान खान का पोस्टर फा’ड़ने पर 50 से अधिक लोगों पर केस दर्ज…

राजधानी पटना के बोरिंग रोड चौराहे के पास फिल्म अभिनेता सलमान खान का पोस्टर फाड़ने के मामले में 50 से अधिक अज्ञात आरोपितों के खिलाफ दुकानदार पवन कुमार ने केस दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों को चिह्नित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि देर रात सौ से अधिक की संख्या में युवक हाथ में लाठी-डंडे लेकर बोरिंग रोड चौराहे पर उतर पड़े थे। भी’ड़ में शामिल युवक फिल्म अभिनेता सलमान खान के खि’लाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के पीछे सलमान खान का हाथ होना पाया जा रहा है, इसलिए उनके पोस्टर को फाड़ा जाएगा।

एसकेपुरी थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के बीच युवकों ने बोरिंग रोड चौराहे के पास स्थित कपड़े के शोरूम के बाहर लगे सलमान खान के पोस्टरों को फाड़ दिया। शोरूम के मालिक पवन कुमार ने यह आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एसकेपुरी थाने में आवेदन देकर आरोपित युवकों के खिलाफ केस दर्ज  कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.