Breaking NewsCelebritiesEntertainment

अब सोनू निगम ने वीडियो जारी कर कहा, म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आ सकती है आत्मह’त्या की खबर…

  सुशांत सिंह राजपूत की आत्मह’त्या के बाद फिल्मी दुनिया के कई लोग फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को लेकर आवाज उठा रहे हैं. वहीं जाने माने गायक सोनू निगम ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि अभी तो फिल्म अभिनेता सुशांत राजपूत ने आत्मह’त्या की है. लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में जिस तरह का माफिया सक्रिय है, हो सकता है कि आने वाले समय में इस इंडस्ट्री से भी आत्मह’त्या की खबर आए. लगभग साढ़े सात मिनट के इस वीडियो में सोनू निगम ने बताया है कि किस तरह एक-दो लोगों ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर अपना कब्जा जमा रखा है. वो तय करते हैं कि किस कलाकार से गाना गवाना है और किसे रोकना है. वीडियो की शुरुआत में उन्होंने चीन के साथ सं’घर्ष में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों की बात करते हुए दु’ख भी प्रकट किया है.

उन्होंने वीडियो में कहा- गुड मॉर्निंग, नमस्ते… मैंने बहुत दिनों से वीलॉग नहीं किया. असल में मेरा मूड नहीं था. पूरा भारत कई प्रेशर से गुजर रहा है. एक तो मेंटल और इमोशनल प्रेशर, सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद में. दुख होना लाजमी भी है, क्योंकि अपने सामने एक जवान जिंदगी को जाते हुए देखना आसान नहीं है. कोई बहुत निष्ठुर ही होगा जिसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता हो. इसके अलावा भारत-चीन के बीच जो चल रहा है. जिसमें भारत के 20 जवान जो घंटों लड़ने के बाद, तड़प-तड़प कर मरे हैं. मैं एक भारतीय हूं उससे भी ज्यादा एक इंसान हूं आपकी तरह. मुझे दोनों ही चीजें ठीक नहीं लगतीं. क्या चल रहा है मारा-मारी. इंसान, इंसान को मार रहा है. ये चीजें समझदारी से भी हैंडल हो सकती हैं अगर इंसान चाहे तो. भारत तो चाहता है लेकिन सामने वाला शायद तैयार नहीं है या फिर उसका एजेंडा है कोई. जो दु’ख की बात है सभी लोगों के लिए..’

सोनू निगम ने आगे कहा कि मैं इस वीलॉग से एक रिक्वेस्ट करना चाहता हूं, खासकर म्यूजिक इंडस्ट्री से. क्योंकि आज सुशांत सिंह राजपूत म’रा है. एक एक्टर मरा है. कल को आप किसी सिंगर के बारे में भी ऐसा सुन सकते हैं या फिर किसी म्युजिक कंपोजर के बारे में भी. या किसी गीतकार के बारे में सुन सकते हैं. क्योंकि म्युजिक इंडस्ट्री का जो माहौल है हमारे देश में, फिल्मों से बड़ा माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री में है दुर्भाग्य से. मैं समझ सकता हूं कि बिजनेस करना जरूरी है लोगों के लिए. सभी को लगता है कि वो बिजनेस को रूल करें. मैं लकी था कि बहुत कम उम्र में आ गया था तो मैं इस चंगुल से निकल गया. लेकिन जो नए बच्चे आए हैं उनके लिए बहुत मुश्किल है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.