बोकारो : उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के द्वारा आज दिन गुरुवार को सेक्टर वन स्थित कैम्प-2 के समीप निर्माणाधीन सूर्य सरोवर तिरंगा पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षक के दौरान उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने कार्यपालक अभियंता को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा कार्य में तेजी लाने को कहा ताकि पार्क को 4 से 5 महीने के अंदर पूरा कर आमजनों को सुपुर्द किया जा सके। उन्होंने कहा कि उक्त पार्क में राष्ट्रीय झंडा भी लगाना प्रस्तावित है।

उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि पार्क निर्धारित समय मे हर हाल में पूरा किया जाएगा। बेहतर सौंदर्य का नमूना रहेगा सूर्य सरोवर तिरंगा पार्क। शहर वासियों के इन्तेजार बहुत ही जल्द ख़त्म होने वाला है। अब प्रकृति जैसे सौंदर्य से सुसज्जित पार्क उन्हें दिया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि सूर्य सरोवर तिरंगा पार्क के निर्माण में 2 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह, अंचल अधिकारी चास श्री दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती सहित टीम पीआरडी के सदस्य उपस्थित थे।




Leave a Reply