SITAMARHI : सीतामढ़ी में आज बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खुदकु’शी का कारण सलमान खान को मानते हुए राजपूत करनी सेना के सदस्यों ने सलमान खान का पोस्टर ज’लाया है। साथ ही सेना के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर सुशांत सिंह राजपूत की आ:त्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और सरकार से मांग की है कि सुशांत सिंह राजपूत के खुदकु’शी मामले में सीबीआई जांच हो।
राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह के नेतृत्व में शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर सलमान खान,कारण जौहर का पुतला दह’न किया गया। इस मौके पर करणी सेना के सदस्यों ने सलमान खान मु’र्दाबाद के नारे लगाए । सेना के सदस्यों ने इस मौके एलान किया कि सीतामढ़ी के किसी सिनेमा घर में सलमान खान,करण जौहर संजय लीला भंसाली ,एकता कपूर की फ़िल्म नहीं चलने देंगे।

आनंद बिहारी सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किय़ा बल्कि उनका प्लांड म’र्डर किया गया है। इस मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। उन्होनें कहा कि भारत सरकार को खुद इस मामले में पहल करते हुए दो’षियों के खि’लाफ कड़ी से कड़ी का’र्रवाई चाहिए।



Leave a Reply