BIHARBOKAROBreaking NewsJHARKHANDSTATE

#BOKARO: उपायुक्त ने जिले के सभी प्राइवेट अस्पताल के संचालकों के साथ किया बैठक…

बोकारो : उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के सभी प्राइवेट अस्पताल के संचालकों के साथ बैठक किया। बैठक में उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने जिले के सभी प्राइवेट अस्पताल संचालकों को निर्देश दिया कि जिन अस्पतालो में बेड की संख्या 50 से अधिक है उन्हे कम से कम 10 बेड कोविड-19 के लिए रिज़र्व रखेंगे साथ ही साथ जिन अस्पतालों में बेड की संख्या 50 बेड से कम है वहां कम से कम 5 बेड कोविड-19 के लिए रिज़र्व रखेंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्राइवेट अस्पतालों के कर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए पीपीई किट रखने का निर्देश दिए एवं कर्मियों को मास्क एवं हैंड ग्लब्स पहनकर कार्य करने का कहा।

■ सभी प्राइवेट अस्पतालों के कर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए पीपीई किट रखने का निर्देश
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने सभी प्राइवेट अस्पताल के संचालकों को निर्देश दिया कि जिन मरीजो का इलाइज संभव है उस मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर कर बेबजह परेशान ना किया जाय। साथ ही साथ मरीज को अपने अस्पताल में भर्ती करने से पूर्व कोविड-19 का सर्टिफिकेट न मांगा जाए एवं अस्पताल में आने वाले सभी लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग और सेनिटाइज कराना सुनिश्चित करायेंगे साथ ही आगे कहा कि कोरोना के लक्षण दिखने वाले मरीजो का डाटा जिला प्रशासन से तत्काल साक्षा करेंगें। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, विभिन्न प्राईवेट अस्पताल के संचालको के प्रतिनिधि सहित टीम पीआरडी के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.