विश्व तंबाकू निषेध दिवस मे पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता मे जितने वाले प्रतिभागी को उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया
बोकारो : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बोकारो जिला अंतर्गत 31 मई 2020 से 10 जून 2020 तक ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से Danger of Tobacco use & Spread of COVID-19 एवं World No Tobacco Day (WNTD) 2020 की थीम ” Protecting Youth from Tobacco industry manipulation and Preventing them tobacco and Nicotine use ( युवाओं को तम्बाकू उधोग के द्वारा दिग्भ्रमित होने से बचाने और उन्हें तंबाकू तथा निकोटीन के उपयोग से रोकने) “ विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा कुल 52 पेंटिंग एवं स्लोगन भेजा गया जिसमें से सिविल सर्जन बोकारो, नोडल पदाधिकारी एनटीसीपी बोकारो, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम एवं जिला परामर्शी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता में 13 प्रतिभागियों को चुना गया। उक्त 13 प्रतिभागियों में से उत्कृष्ट तीन प्रतिभागी को उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के द्वारा चुना गया, जिसमे शौय को प्रथम जो चिन्मय स्कूल बोकारो, प्रिया कुमारी को द्वितीय जो जो एसएल आर्य कॉलेज बोकारो एवं कोमल कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जो बीआईएसएस एस 8/बी की छात्रा है।

शेषदसप्रतिभागीकानामइसप्रकारहै :- आस्था श्री, निकिता राय, समीर आलम, तेजस कुमार, सृष्टि कुमारी, हिमांशु कुमार, मनी, स्नेहा राय, सुजान गनी, सिंकू कुमारी। ये सभी बोकारो जिले के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजो के है। जितने वाले प्रतिभागी को उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं टॉफी देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक सहित अन्य उपस्थित थे।




Leave a Reply