Breaking NewsNationalSTATE

#Breaking: बॉलीवुड एक्टर अली फजल की मां का लखनऊ में नि’धन…

लखनऊ. बॉलीवुड एक्टर अली फजल (Ali Fazal) की मां का लखनऊ में बुधवार को नि’धन हो गया है. एक्टर के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी.

एक्टर की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अली फजल की मां का नि’धन 17 जून की सुबह लखनऊ में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद हो गया. उनका निधन अचानक हो गया और हम उसकी शांति के लिए प्रार्थना करते हैं. अली इस मु’श्किल घड़ी में अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए आभारी है.

हाल ही में अली फजल ने PM मोदी से की थी ये अपील

हाल ही में अली फजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सफुरा जरगर को बेहतर हालत में रखने की मांग की है. सफुरा जर्गर पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खि’लाफ भीड़ को जुटाने और हिं’सा कराने का आरोप है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एम फिल की छात्रा सफूरा, चार माह की प्रेग्‍नेंट हैं.

अली फजल ने ट्वीट कर लिखा, ‘सर नरेंद्र मोदी जेल में एक प्रेग्नेंट महिला है, जिसका नाम नाम सफुरा जरगर है. उसके अंदर एक जिंदगी पल रही है. मैं आपसे आग्रह करता हूं कि उसे बेहतर तरीके से रखने के बारे में सोचें. शायद आइसोलेशन में रख दें. इस देश की मांएं आपके निर्णय को लेकर सुरक्षित महसूस करेंगी.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.