BIHARBreaking NewsSTATE

PATNA: डॉ.डी.वाई.पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में कोविड-19 से जूझ रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति का किया ऐलान..

डॉ.डी.वाई.पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, पटना में वैश्विक महामा’री कोविड-19 से जूझ रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति का किया गया ऐलान।

डॉ.डी.वाई.पाटिलपुष्पलतापाटिलइंटरनेशनलस्कूलके प्रांगण में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।विद्यालय,सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर मेधावी बच्चों के उत्थान -विशेषत: छात्राओंके लिए चल पड़ी है।

विद्यालय के अध्यक्ष श्री प्रेम रंजन कुमार नेप्रेसकॉन्फ्रेंसमें आर्थिक तंगी से जूझ रहे विद्यार्थियों के हित मेंउत्कृष्ट पहल को प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय कोई व्यवसायनहीं अपितु सामाजिकदायित्वों कीआधारशिला है। जिसके हर सोपानपरहम शिक्षार्थियोंको सन्मार्गकीओर अग्रसर करते हैं।वर्तमान समय में कोविड-19देश में शिक्षा जगत की सबसे बड़ीबाधा है, जिसे दूर करने हेतु मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति देने का ऐलान किया गयाताकि इस विषम परिस्थिति में भी उनकी शिक्षा अवरुद्ध ना होऔर वे उज्जवल भविष्य का निर्धारण कर सके।अतः इस वर्ष बिहार बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का नि:शुल्क नामांकन एवं 80% लाने वाली छात्रा एवं 85% लाने वाले छात्र के नामांकन पर 50% की छूट व एनटीएसई उत्तीर्णबच्चों केनामांकन में 50% एवं फीस में 50% कीछूटकी उद्घोषणा की गई|साथ ही एनटीएसईप्रतियोगिता परीक्षा 2020 में उत्तीर्णविद्यालयकेदो छात्रों ‘रितेश चंद्र वर्मा एवं प्रांजलकुमार रंजन’ को भीसम्मानित किया गया।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवचयनित प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री अशोकनकेनाम की घोषणा करअध्यक्ष श्री प्रेम रंजन कुमार ने उनका सहृदय स्वागत किया।

ज्ञातव्य है कि लगातार तीन वर्षों से एजुकेशन वर्ल्ड सर्वे के आंकड़ों के आधार पर यह विद्यालय बिहार के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में आठवें स्थान पर है ।यहाँ अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं समग्र व्यक्तिगत विकास की समुचितव्यवस्था है।जहाँ सैद्धांतिक शिक्षण के साथ प्रायोगिक शिक्षण पर बल दिया जाता है ताकि बच्चोंमें प्रायोगिकगुणों का विकास हो जोकि उनकेउज्जवल भविष्यके निर्माणमें सहायक हो सके।गतवर्षो मेंविद्यालय कीउपलब्धियाँनि:संदेहसराहनीयरहीहैं।विद्यालयनेअल्पसमयमेंहीशिक्षाकेक्षेत्रमेंअपनीएकविशेषसाखबनालीहै।विद्यालयमेंलैंग्वेजलैब, मैथ्सलैब, साइंसलैब, कंप्यूटरलैब, स्विमिंगपूल, लाइब्रेरीवाई-फाईकीसुविधाकेसाथ-साथखेलकूदकेकईसंसाधनों की विशेष सुविद्याएँ उपलब्ध हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विद्यालय केउपाध्यक्ष अमरेन्द्र मोहन सिंह एवं निदेशक श्रीरामानुजप्रसाद निधि नवीनतम कोऑर्डिनेटर, ऋतुराज कुमार तथा शिक्षक गण उपस्थित थे।
सधन्यवाद!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.