नई दिल्ली. चीन से भारत को 45 साल बाद एक बार फिर धोखा मिला है. लद्दाख के गलवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर हुई हिंसक झड़प में 20 सैनिकों के शहीद होने के बाद मोदी सरकार एक्शन मोड में आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 19 जून को शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक (All-Party Meeting) बुलाई है. इस बैठक में अलग-अलग पार्टियों के अध्यक्ष शामिल होंगे, जिसमें LAC के मौजूदा हालात पर चर्ची होगी.
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. PMO ने कहा- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के साथ जारी विवाद पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है. 19 जून को शाम पांच बजे सभी दलों के प्रमुख वर्चुअल बैठक के जरिए इसमें हिस्सा लेंगे.’ विपक्ष की ओर से लगातार इस मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की जा रही थी.’
पत्थरों, लाठियों और धारदार चीजों से किया हमला
सोमवार देर रात को बातचीत करने गई भारत की सेना पर चीनी सैनिकों की हिंसक झ’ड़प हुई.

पत्थरों, लाठियों और धा’रदार चीजों से हमला किया गया. इस हमले में भारत के कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 सैनिक शहीद हो गए. जबकि, 4 जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है. इस मामले पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी आज सेना के तीनों प्रमुखों और सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ मीटिंग की. रक्षामंत्री ने कहा कि देश जवानों की शहादत को कभी नहीं भूलेंगे. राष्ट्र शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है.
इस झड़प में चीन के 43 सैनिकों के भी हताहत होने की खबर आई है, जिसमें यूनिट का कमांडिंग अफसर भी शामिल है. हालांकि, चीन ने इसपर फिलहाल चुप्पी साध रखी है.



Leave a Reply