BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#DHANBAD: ढुलू महतो ने राज्‍यसभा चुनाव में वोटिंग की मांगी इजाजत, हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका

ढुलू महतो ने राज्‍यसभा चुनाव में वोटिंग की मांगी इजाजत, हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका

धनबाद : विधायक ढुलू महतो ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर राज्य सभा चुनाव की वोटिंग में शामिल होने की इजाजत मांगी है। निचली अदालत ने वोटिंग में शामिल होने से संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है।


बता दें कि 26 जून को राज्‍यसभा का चुनाव है। ढुलू महतो यौन शोषण, मारपीट समेत कई मामलों में आरोपी हैं। उन्‍होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अभी वे जेल में हैं। राज्‍यसभा चुनाव में हिस्‍सा लेने के लिए उन्‍होंने निचली अदालत में याचिका दाखिल की थी। लेकिन वहां उनकी याचिका खारिज हो गई। अब उन्‍होंने हाई कोर्ट का रुख किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.