Breaking NewsDEOGHARJHARKHAND

#Breaking: सरकार का बड़ा फैसला, इस बार नहीं लगेगा देवघर का श्रावणी मेला…

झारखंड के देवघर व दुमका में लगनेवाला श्रावणी मेला इस बार आयोजित नहीं होगा। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होनेवाला रथ मेला भी इस बार आयोजित नहीं होगा। आ’पदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही धार्मिक सभा, समागम आदि पर रोक लगा रखी है। ऐसे में श्रावणी मेला व रथ मेला का आयोजन नहीं हो सकता। अमिताभ कौशल के अनुसार, केंद्र सरकार ने 30 मई को लॉक डाउन में रियायतों को लेकर जो आदेश जारी किया है उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अभी भी किसी तरह की पब्लिक गैदरिंग नहीं हो सकती। धार्मिक सभा और समागम के आयोजन भी रोक बरकरार रखी गई है। उनके अनुसार, केंद्र का उक्त आदेश अभी भी लागू है।

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
नहीं होगा श्रावणी व रथ यात्रा मेला का आयोजन आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा, केंद्र ने पहले ही आयोजन पर लगा रखी है रोक।

संवाद सूत्र :‌ ‌रामशरणागत मिश्रजानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.