Breaking NewsDELHI

बड़ी खबर : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की त’बीयत बि’गड़ी, सांस लेने में हो रही दि’क्कत…

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की त’बीयत बि’गड़ गई है. मंगलवार को उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सत्येंद्र जैन को सांस लेने में तक’लीफ थी, जो कि कोरोना वायरस के लक्षणों में शामिल है.

सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट भी कराया गया है, उनके टेस्ट की रिपोर्ट जल्द ही सामने आएगी. अभी अस्पताल में उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

सत्येंद्र जैन ने खुद ट्वीट कर अपने एडमिट होने की जानकारी भी दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि तेज बु’खार और सांस लेने में आ रही दि’क्कत के बाद मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है. मैं आपको ताजा जानकारी देता रहूंगा.

गौरतलब है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे. बीते दिनों भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य अधिकारियों के साथ लगातार कई बैठकें कीं, तब सत्येंद्र जैन बतौर स्वास्थ्य मंत्री उस बैठक में मौजूद थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.