BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: बिजली पोल गाड़ऩे के दौरान क’टी पानी की पाइप लाइन, पेयजल के लिए हाहाकार…

जवाहरलाल रोड में बिजली का पोल गाडऩे के दौरान तीन जगहों पर नगर निगम की पेयजल पाइप लाइन कट गई। इस कारण वार्ड नंबर 20 में पानी का घोर संकट छा गया है। मेन पाइप लाइन के अलावा ब्रांच लाइन की पाइप भी कट गई है। इस उमस भरी गर्मी में दर्जनों घरों में पानी सप्लाई बंद हो जाने से हाहा’कार मचा हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारी व पोल गाडऩे वाले निजी कंपनी के ठीकेदार के प्रति लोगों में भारी आ’क्रोश है।

क्ष’तिग्रस्त पाइप लाइन की शीघ्र मरम्मत का भरोसा

वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल ने कहा कि, बिजली विभाग के निजी ठीकेदोरों की लापरवाही से नगर निगम की पाइप लाइन क्ष’तिग्रस्त हो रही हैं। नगर निगम के अधिकारी से बिना पूछे और वार्ड पार्षद से बिना सलाह लिए बिजल पोल को इस तरह गाडऩे का काम होने से जनता परे’शान है। उन्होंने नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा से भी इसकी शि’कायत की है। जवाहरलाल रोड में आर्य समाज मंदिर से पश्चिम दिशा में आगे तक कई पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। वार्ड पार्षद के घर की पानी सप्लाई भी बंद हो गई है। इस संबंध में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक अभियंता प्रोजेक्ट विजय कुमार ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की शीघ्र मरम्मत का भरोसा दिलाया है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.