BIHARBreaking NewsSTATE

अभिनेता सुशांत के आकस्मिक मौ’त पर उपमुख्यमंत्री ने जताया शो’क

अभिनेता सुशांत के आकस्मिक मौ’त पर उपमुख्यमंत्री ने जताया शो’क

पटना 14.06 2020

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक मौ’त पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शो’क व्यक्त करते हुए अपनी गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने इसे बिहार और सम्पूर्ण कला जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।

श्री मोदी ने कहा कि बिहार के पूर्णिया जिले के मूल निवासी माता-पिता के पटना में जन्मे सुशांत ने काफी कम समय में मुम्बई में अपनी पहचान बनाई थी। उनका नि’धन एक आ’घात की तरह है।

एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे जैसी कई अच्छी फिल्मों में अभिनय कर चुके सुशांत की शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस हाईस्कूल स्कूल से हुई थी। यहां राजीवनगर में रहकर उन्होंने पढ़ाई की थी। ऐसे होनहार अभिनेता की मौ’त से केवल उनके फिल्मी चेहतों को ही नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों को गहरा सदमा पहुंचा है। ईश्वर दिवंगत आ’त्मा को चीर शांति व उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.