BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो विधायक ने किया निर्माणाधीन तिरंगा पार्क का निरीक्षण

बोकारो विधायक ने किया निर्माणाधीन तिरंगा पार्क का निरीक्षण

बोकारो : बोकारो के कैंप दो स्थित सूर्य सरोवर का स्वरूप जल्द बदलने वाला है। लगभग 2.40 करोड़ की लागत से कैम्प 2 में सूर्य सरोवर सह तिरंगा पार्क के सौंदर्यीकरण किया जाएगा। तिरंगा पार्क का निर्माण कार्य का विधायक बिरंची नारायण ने निरीक्षण करते हुए कहा कि नगरवासियों की सुविधा के लिए पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन, जाॅगिंग ट्रैक, ओपन जिम, कैफेटेरिया सहित अन्य जरूरी सुविधएं उपलब्ध करने की योजना है। सरोवर के एक तरफ 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा।

सरोवर व पार्क की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। सौंदर्यीकरण पर लगभग 2 करोड़ 40 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सूर्य सरोवर के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा होने के बाद यहां लोग परिवार के साथ फुर्सत के क्षण गुजार सकेंगे। मौके पर ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार, संजय त्यागी, सतेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

संवाद सूत्र : नितेश वर्मा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.