मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चर्चित फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नि’धन पर गहरा शो’क एवं दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनके असमय निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे और उन्होंने अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनायी थी.
नीतीश कुमार ने कहा कि वे दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे. उनका निधन हृदयविदारक घटना है. ईश्वर उनकी आ’त्मा को शांति दें. मुख्यमंत्री ने स्व सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों प्रशंसकों को दुः”ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है. सुशांत बिहार के रहने वाले थे. मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फां’सी लगाकर जान दे दी है. अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी



Leave a Reply