Breaking NewsENTERTAINMENT/FILMNational

सुशांत सिंह राजपूत के नि’धन पर PM मोदी ने जताया शो’क, कहा- उनके नि’धन से स्तब्ध हूं

नई दिल्ली: मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में सु’साइड कर लिया है. सुशांत ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी है. अब उनकी मौ’त से न सिर्फ फिल्म जगत बल्कि राजनीतिक जगत भी शोक में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने सुशांत की मौ’त पर दुख जताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दु’ख जताते हुए ट्वीट कर लिखा,” सुशांत सिंह राजपूत… एक उज्ज्वल युवा अभिनेता जल्द ही चला गया. उन्होंने टीवी और फिल्मों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. मनोरंजन की दुनिया में उनकी कामयाबी ने कई को प्रेरित किया और वह कई यादगार फिल्मों की याद अपने पीछे छोड़ गए. उनके निधन से स्तब्ध हूं . मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है. ॐ शांति.”
वहीं, राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा,” हिंदी फ़िल्मों के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का समाचार स्तब्ध करने वाला है. उनकी अभिनय क्षमता, प्रतिभा और कौशल के लोग क़ायल था. उनका यूं चले जाना पी’ड़ादायक है और यह फ़िल्मजगत के लिए एक बड़ा नुक़’सान है. ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दे.”

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने क्या कहा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा,”मेरे पास शब्द नहीं हैं, समझ नहीं आ रहा हैं कि आपने क्यों इस तरह से किया. एक उज्ज्वल युवा बच्चे के तौर पर जो बालाजी के लिए आया था एक सितारा बना जिसने पूरे राष्ट्र को अपना कायल बनाया. तुमने एक लंबा सफर तय किया था और अभी कई और मील की दूरी पर जाना था. तुम भी जल्द ही चले गए. सुशांत सिंह राजपूत तुम्हारी याद आएगी.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.