BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

कोरोना मुक्त हुआ धनबाद, शेष बचे
14 मरीज भी हुए डिस्चार्ज

कोरोना मुक्त हुआ धनबाद , शेष बचे
14 मरीज भी हुए डिस्चार्ज॥

धनबाद :सेंट्रल अस्पताल के कोविड -19 वार्ड से कोरोना को हराकर 14 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। स्वस्थ होने वाले लोगों में एक महिला भी शामिल थी। उनको 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन में उनके घरों तक भेज दिया गया है। फिलहाल धनबाद में एक भी एक्टिव कोरोना मरीज नहीं है। इस संबंध में उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि रविवार को धनबाद के विभिन्न प्रखंडों में रहने वाले 14 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी मिल गई। डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका बेहतरीन इलाज किया गया। इलाज के क्रम में सभी को दवाइयों के साथ समय पर पौष्टिक नाश्ता, दोपहर एवं रात का ताजा एवं पौष्टिक आहार दिया गया।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास मरीजों को होम कोरेंटिन के संबंध में परामर्श दिया। साथ ही उनको उपहार स्वरूप च्यवनप्राश, हॉर्लिक्स, मिनरल वाटर, मास्क, विटामिन की दवाइयां इत्यादि दिया गया। डॉ आलोक विश्वकर्मा ने उनको शारीरिक दूरी का पालन करने की तथा नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करने एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, धनबाद के सचिव डॉ सुशील कुमार भी उपस्थित थे।

संवाद सूत्र : नितेश वर्मा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.