नेपाली सशस्त्र की गो’ली से म’रे विकेश की पत्नी गर्भवती है, पहले बच्चे को देखने की चाह में लुधियाना से आया था।इस कोरोना संकट में बच्चे, परिवार समाज सुरक्षित रहे इस लिए कवारेंटाइन में रहा,घर लौटा तो नेपाली वर्दीधारी दानव के गोली का शिकार बन गया।
विकेश को अपने पहले बच्चे के जन्म लेने का इंतजार था,वह इस दौरान पत्नी के साथ ज्यादा समय बिताना चाह रहा था,लेकिन नेपाली जवान के बंदूक से निकली बे’रहम गो’ली ने उसके सपने साकार होने से पहले ही तो’ड़ डाले।
परिजनों के क्रंदन से गांव के सैकड़ो लोगो महिलाओ के आंखों से आंसू निकल पड़े।पूरा गांव नेपाल के उन जवानों को बददुआ दे रहा था जिसने ये गोली चलाई है।पिता नागेश्वर राय ने अग्नी दी,और फिर नेपाली जवानों के खिलाफ नारे लगाए जाने लगे।परिजनों व ग्रामीणों ने बताया–विकेश लुधियाना में मजदूरी कर रहा था,बीते माह घर के लिए चला,भुतही में कवारेंटाइन किया। इसी सप्ताह घर आपस आया।परिवार में नए मेहमान आने का सभी को बेशब्री से इंतजार था लेकिन नेपाली जवानों की बेशर्म व कायरता भरी कार्रवाई के कारण एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया।

सोनबरसा बीडीओ ओम प्रकाश यादव ने कहा–मृ’तक विकेश के परिजनों को पारिवारिक लाभ से 20 हजार,कबीर अंत्येष्ठि से तीन हजार की राशि दी गयी।श्रमिक योजना से जल्द ही लाभ दिलवाया जाएगा ।

विधायक गायत्री देवी ने निजी कोष से 25 हजार देने की घोषणा की,वही बीडीओ ओम प्रकाश ने बताया की मृतक की पत्नी ने अज्ञात नेपाली जवानो के खिलाफ थानां में आवेदन दिया है।
संवाद सूत्र :राम शरणागत मिश्र जानीपुर से



Leave a Reply