पटना : बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है. विधानसभा के चुनाव को लेकर हर पार्टी चुनावी मोड में आ चुकी है. बीजेपी ने तो वर्जुअल रैली करके चुनावी शंखनाद भी कर दिया. वहीं जदयू भी चुनावी तैयारी को लेकर मीटिंग कर रही है. बिहार में चुनावी सुगबुगाहट के बीच प्रशांत किशोर सीएम नीतीश कुमार पर सियासी हमला किया है.
ट्वीट कर सीएम पर साधा निशाना
कभी जेडीयू के रहे प्रशांत किशोर लगातार बिहार सरकार पर हमला कर रहे हैं. प्रशांत किशोर फैक्ट के साथ बिहार सरकार पर हमला कर रहे हैं. पीके ने आज ट्वीट कर लिखा है कि ‘देश में सबसे कम टेस्टिंग, 7-9% पॉज़िटिव केस दर और 6 हज़ार से ज़्यादा केस के बावजूद बिहार में करोना के बजाय चुनावों की चर्चा है।

आगे प्रशांत किशोर ने आगे ट्वीट में लिखा है कि तीन महीनों से Corona के डर से अपने आवास से ना निकलने वाले नीतीश कुमार समझते हैं कि लोगों के घरों से निकलकर चुनाव में भाग लेने में कोई ख़तरा नहीं है।

प्रशांत किशोर के अलावा राजद चीफ लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सीएम पर ऐसा ही आरोप लगाकर हमला कर चुके हैं.



Leave a Reply