BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

अवैध राशनकार्डधारियों पर चलाए जा रहे अभियान मे पाए गए 23 लोग दो’षी

रामगढ़ : रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत कैथा, गोलपार, सौदागर मोहल्ला, चट्टी बाज़ार, सहित अन्य क्षेत्रों में जांच के दौरान कुल 23 लोगों को सरकार द्वारा राशन कार्ड रखने हेतु जारी किये गए गाइडलाइन में अयोग्य होते हुए भी अवैध तरीके से राशन कार्ड इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया। जांच क्रम के दौरान कई ऐसे लोगों को राशन कार्ड रखने का दो’षी पाया गया जो कि जिले के जाने-माने व्यवसाइकों को में से हैं एवं सभी तरह से संपन्न है।गौरतलब हो की जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री के. के राजहंस द्वारा पूर्व में ही कहा गया है कि जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में वैसे लोग जो कि अयोग्य होते हुए भी राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं के खिलाफ तीव्र गति से जांच अभियान चलाया जा रहा है एवं दोषियों के खिलाफ वसूली एवं एफ आई आर दर्ज करने जैसी कार्रवाई की जा रही है। इसलिए पूरे जिले में जो व्यक्ति भी अयोग्य रूप से राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं वे स्वेच्छा से नजदीकी प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जाकर अपना राशन कार्ड जमा कर दें अन्यथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संवाद सूत्र : नितेश वर्मा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.