पटना : मोहब्बत में बेवफाई की एक कहानी फिर पटना से सामने आई है. पटना में एक गर्लफ्रेंड के साथ काफी वक्त बिताने के बाद प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया. लड़की का कहना है कि प्रेम जाल में फंसा कर लड़के ने बीच मझधार में दानापुर स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया.
कहानी यूपी के मिर्जापुर से शुरू होती है. लड़की का कहना है कि वो मिर्जापुर की रहने वाली है वहीं प्रेम नाम के शख्स से प्यार हुआ. इश्क बढ़ता गया. उधर घर वालों की नाराजगी भी तेज होती गई . लेकिन प्यार में किए गए वादे को और साथ रहने की चाहत में हम दोनों वहां से भाग निकले. लड़की ने बताया कि प्रेम ने शादी का झांसा दिया और उसे मिर्जापुर से परसा ले आया.दोनों एक महीने तक परसा में साथ साथ रहें.
लेकिन शुक्रवार को प्रेम ने वापस मिर्जापुर जाने की बात की. हम दोनों स्टेशन भी पहुंचे लेकिन ट्रेन नहीं मिलने की वजह से शुक्रवार को हम लोग मिर्जापुर नहीं जा सके. फिर शनिवार को प्रेम के साथ मैं दानापुर स्टेशन पहुंची.

लेकिन दानापुर स्टेशन पर पहुंचने के बाद प्रेम कहा कि वो पानी लेकर आता है उसके बाद से वो लौटा ही नहीं. लड़की इस को लेकर काफी परेशा’न हो गई वो स्टेशन पर इधर उधर प्रेम को खोजने लगी. जिसके बाद लोगों ने उसे खगौल थाना भेज दिया. अब देखना है कि पटना पुलिस इस मामले में पी’ड़ित लड़की की क्या मदद कर पाती है.



Leave a Reply