BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: जाम लगने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने होमगार्ड जवान को पी’टा, जानिए पूरा मामला…

नगर थाना के सरैयागंज में जाम लगने पर वहां ड्यूटी पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान प्रेमशंकर चौधरी के साथ बदसलूकी व मा’रपी’ट की गई। उसने मा’रपी’ट करने का आ’रोप ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह पर लगाया है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि घ’टना का वीडियो फुटेज बनाने पर उसके पुत्र के साथ मा’रपी’ट कर हाजत में बंद कर दिया।

इस संबंध में उन्होंने एसएसपी से शि’कायत की है। एसएसपी जयंतकांत ने सिटी एसपी को इसकी जांच की जिम्मेदारी दी है। जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। सिटी एसपी नीरज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। 

यह हुई घ’टना

एसएसपी से की गई लिखित शिकायत में होमगार्ड के जवान ने कहा है कि 12 जून को उसकी ड्यूटी सरैयागंज टावर के निकट इलाइट मोड़ के पास थी। दोपहर लगभग एक बजे वहां जाम लग गई। उसी समय ट्रैफिक इंस्पेक्टर वहां पहुंचे। उससे अभद्र व्यवहार करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उससे थप्पड़  मार दिया। इसके कुछ देर बाद ट्रैफिक थाना के मुंशी शंकर राय ने कॉल कर उसे थाना बुलाया। उसे वहां तीन घंटे तक बैठाकर रखा।

इस बीच उसकी तबियत खराब होने लगी तो उसने अपने पुत्र कुंदन को बुलाया। शाम में इंस्पेक्टर पहुंचे और फिर से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। उसका पुत्र कुंदन मोबाइल से इसका वीडियो तैयार करने लगा तो ट्रैफिक इंस्पेक्टर , मुंशी, होमगार्ड जवान राजकुमार शर्मा व राजूकुमार ने उसके साथ मारपीट की व मोबाइल छीन लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी भी पिटाई की गई। उसके पुत्र को हाजत में बंद कर दिया। घटना की सूचना पर आर्मी के कार्यरत बड़े पुत्र ने इसकी जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को दी। उसके वरीय अधिकारी ने इस संबंध में एसएसपी से बात की। तब जाकर उसके पुत्र को हाजत से रिहा किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.